भोजपुर में बहियारा के आद्या ऑर्गेनिक फार्म का पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने किया निरीक्षण,आम के मंजर आने से पूर्व पौधों को तैयार करने का दिया सुझाव

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर
देश मे जैविक कृषि एवं देशी गायों की गौशाला का विस्तार कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने के संकल्पों के साथ भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा द्वारा भोजपुर जिले के बहियारा गांव में शुरू किए गए जैविक कृषि और देशी गायों की गौशाला अब किसानों को प्राचीन कृषि की तरफ आगे बढ़ने को प्रेरित करने लगी है।बहियारा में जैविक कृषि और देशी गायों की गौशाला का निरीक्षण करने न सिर्फ भोजपुर,बिहार और देश के कोने कोने से किसान और कृषि एक्सपर्ट यहां पहुंच रहे हैं बल्कि अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर,लन्दन आदि कई देशों में रहने वाले अप्रवासी भारतीय भी बहियारा में चल रहे जैविक कृषि कार्यों एवं देशी गायों की गौशाला का निरीक्षण करने समय समय पर आते रहते हैं।
बहियारा गांव पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का पैतृक गांव भी है और यहां के उनके द्वारा अलग अलग बनवाये गए आद्या ऑर्गेनिक फार्म प्रभुदयाल बाग,एसी सिन्हा बाग,डीके सिन्हा बाग,एसपी सिन्हा बाग और यज्ञानन्द लाल बाग में जैविक कृषि से स्ट्रॉबेरी,केला,पपीता,आलू,ज्वार,बाजड़ा,सरसो,गोभी,कद्दू, गाजर,मूली जैसे कई फल,सब्जियां और अनाज की खेती से जैविक उत्पाद तैयार हो रहे हैं वहीं देशी गायों की गौशाला से ए -2 दूध का भी उत्पादन हो रहा है।यहां मधुमक्खियों से मध भी तैयार हो रहे हैं।
सोमवार को पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा भी बहियारा के इन सभी बागों का निरीक्षण करने पहुंचे और जैविक कृषि कार्यों के साथ ही गौशाला आदि की प्रगति का जायजा लिया।उन्होंने कृषि एवं गौशाला कार्य मे जुटे कर्मियों को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।उनके साथ उनके पीआरओ सतीश राजू,आद्या मिल्क एन्ड ऑर्गेनिक प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय वरीय प्रबन्धक अवधेश प्रसाद, एसआईएस के वरिष्ठ अधिकारी अशोक प्रसाद,गुवाहाटी से आये एसआईएस के अधिकारी बृजेश कुमार सिन्हा,रामानन्दी यज्ञानन्द मेमोरियल द इंडियन पब्लिक स्कूल बहियारा की प्राचार्या श्रीमती वन्दना सिन्हा,नेहा सिन्हा,प्रियंका सिन्हा,प्रभात कुमार लाल समेत कई लोग निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *