बक्सरः माननीय उच्चतम न्यायालय, नालसा एवं MCPC के दिशा निर्देश पर आयोजित 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान 01 जुलाई 25 से 30 सितंबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवन बक्सर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष हर्षित सिंह एवं अवर न्यायाधीश सह सचिव नेहा दयाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
इस मध्यस्थता अभियान में वैवाहिक मामले, दुर्घटना दावा मामले,घरेलू हिंसा,चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद सेवा,आपराधिक समझौता योग्य मामले,ऋण वसूली, विभाजन,बेदखली,भूमि अधिग्रहण वैवाहिक मामले,सम्पति का विभाजन,राजस्व सम्बन्धी मामले,उपभोक्ता विवाद एवं अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों को शामिल किया गया है।

इस सम्बंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष हर्षित सिंह इस अभियान को सफल क्रियान्वयन हेतु व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायायिक पदाधिकारीगण को दिशा निर्देश दिए गए जिससे अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया जा सके।उन्होंने बताया कि “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से लंबित मामलों का जल्द समाधान करना है। वहीं सचिव नेहा दयाल ने बताया कि सम्बंधित पक्षों की सुविधा के अनुसार सप्ताह के सभी के सभी कार्यदिवस को वादों का निष्पादन किया जा रहा है।इस विशेष अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थता पूरी तरह से ऑफलाइन भौतिक मोड़ में कई जा रही है।साथ हीं समाज में शांति बढ़ेगी।लोगों को मुकदमा के जगह मध्यस्थता का चयन करने के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने का भी अपील किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवन बक्सर में 90 दिवसीय मध्यस्थता कार्यक्रम धड़ल्ले से प्रशिक्षित अधिवक्ताओं के माध्यम से वादों का निपटारा कराया जा रहा है।दिन प्रतिदिन अवर न्यायाधीश सह सचिव नेहा दयाल बैठक करते हुए अधिक से अधिक वादों को निपटारा कराने पर जोर शोर से मेहनत कर रही हैं।अधिवक्ताओं को रोज वाद को यथाशीघ्र निपटाते हुए जनता को अपने वादों को सुलह,समझौता एवं मध्यस्थता के द्वारा समाप्त करने के लिए जागरूकता चलाते लोगों से अपील कर रही हैं।
लोगों को विधिक सेवा भवन में आकर स्वयं अपने वादों को निपटाए इसके लिए रोज मध्यस्थता केन्द्र में आने की बात बताया जा रहा हैं।लोगों में इस बात को लेकर काफ़ी खुशी दिखाई दे रही हैं।लोगों का कहना है कि इससे समय और खर्चे की बचत हो रही है।

