भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की सशक्त चुनावी रणनीति से भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर, जहां पिछले चुनाव में एनडीए की हुई थी हार वहां लहराएगा जीत का परचम

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की सफल चुनावी रणनीति ने शाहाबाद और मगध क्षेत्र की धरती पर एनडीए का परचम लहराने का रास्ता साफ कर दिया है।पहले चरण के सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भोजपुर और बक्सर की कुल 11 सीटों में से 8 से अधिक सीटों पर एनडीए प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। दूसरे चरण के होने जा रहे रोहतास और कैमूर की 11 सीटों पर भी एनडीए की लहर चल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी और ऋतुराज सिन्हा को शाहाबाद और मगध क्षेत्र का प्रभारी बनाये जाने के बाद ही एनडीए की प्रचंड जीत की रणनीति पर काम शुरू हो गया। ऋतुराज सिन्हा को जिस शाहाबाद और मगध क्षेत्र को जीतने की जिम्मेदारी दी गई उस क्षेत्र में साल 2020 के चुनाव में एनडीए का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा था। शाहाबाद में तो मात्र दो सीटें ही भाजपा जीत पाई थी, जिसमें आरा और बड़हरा की सीटें शामिल थी। अन्य 20 सीटों पर राजद, भाकपा माले और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीत गए थे। यही स्थिति मगध क्षेत्र में भी रही।इस बार के विधानसभा चुनाव में शाहाबाद और मगध की इन्ही सीटों पर एनडीए की जीत दिलवाने की चुनौती थी और इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऋतुराज सिन्हा पर भरोसा जताया और उन्हें यहां एनडीए की जीत का परचम लहराने की अहम जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने चुनाव प्रभारी बनने के पूर्व से ही चुनाव की रणनीति पर काम शुरू कर दिया था और जब उन्हें शाहाबाद एवं मगध का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया तो उन्होंने एक एक सीट पर पहुंचकर जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया। उम्मीदवारों के साथ बैठकें की, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्रभारियों के साथ बैठक की और चुनाव की जीत को लेकर छोटी छोटी समस्याओं से लेकर बड़ी बड़ी समस्याओं का बिना देर किये समाधान किया।ऋतुराज सिन्हा की सशक्त चुनावी रणनीति ने शाहाबाद और मगध में एनडीए की प्रचंड जीत की पृष्ठभूमि तैयार कर दी है।

प्रथम चरण के चुनाव में इसका असर देखने को मिला जहां भोजपुर और बक्सर की 11 में से 8 सीटों पर एनडीए का दबदबा बताया जा रहा है। आरा, शाहपुर, जगदीशपुर, तरारी, ब्रम्हपुर, राजपुर, डुमराँव और बक्सर में वोटिंग के दौरान एनडीए के पक्ष में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इधर ऋतुराज सिन्हा का मगध क्षेत्र के औरंगाबाद, गया, बोधगया, अरवल, नवादा और शाहाबाद क्षेत्र के भभुआ सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार दौरा जारी है और एक एक सीट जीतने को लेकर उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के कुशल नेतृत्व और सशक्त चुनावी रणनीति के कारण एनडीए की भारी जीत की रणनीति सफल होने जा रही है।भाजपा खेमे मे तो इस बात की चर्चा है ही कि विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद शाहाबाद और मगध क्षेत्र में चुनौतियों को परिणाम में बदलने वाले ऋतुराज सिन्हा का बिहार भाजपा के साथ साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी कद काफी बढ़ जायेगा वहीं एनडीए के घटक दलों जेडीयू, लोजपा रामविलास, रालोमो और हम के नेताओं के बीच भी इस बात की चर्चा होने लगी है कि ऋतुराज सिन्हा के कारण एनडीए को भारी जीत मिलने जा रही है और चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के भीतर उन्हें बड़ी और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *